पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी के सामान का विक्रीधन कुल 2000 रूपये नगद बरामद -अभियुक्तों को थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत नवाबाद सचौली बाग से गिरफ्तार किया गया प्रतापगढ़ वादी निवासी ग्राम घोर, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ के घर का ताला तोड़कर आरोपीगणों द्वारा वादी के घर में प्रवेश कर सामान पीतल के कुछ बर्तन, पायल चाँदी का, 8,000 रू नकद व एक चारा की मशीन चोरी कर लेने के प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर थाना दिलीपपुर में मु0अ0सं0 15/026 धारा 305,331 (4) BNS बनाम 04 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दिलीपपुर श्री बलराम सिंह के नेतृत्व में थाना दिलीपपुर के उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह उ0नि0 मनोज जायसवाल, उ0नि0 पंकज कुमार वर्मा, हे0का० हरिकेश यादव, का0 सुनील पटेल के द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 15/026 धारा 305,331(4),317(2) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों 1.पप्पू पुत्र अमृतलाल उर्फ गामा नि0 नजियापुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 23 वर्ष, 2. मो0 जीशान पुत्र आजाद अली नि० नजियापुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 26 वर्ष को थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत नवाबाद सचौली बाग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 2000 रूपये चोरी के सामान का विक्रीधन नगद बरामद किया गया । जिसके संबंध में उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई ।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हम दोनो ने अपने 02 साथी के साथ मिलकर इसी महीने की 21 व 22 तारीख की रात में घोर गांव के घर में घुसकर ताला तोड़कर एक चारा मशीन, कुछ पीतल की परात, हन्डा पीतल का, एक जोडी पायल चांदी की व 8 हजार रूपये नकद चुराये थे। चुराये हुये 8 हजार रूपयों को हम चारों ने बराबर हिस्सो में बांट लिया था जिसमें हम दोनो के हिस्से में दो-दो हजार रूपये आये थे। हम लोगों को आज सुबह पता चला कि चोरी को लेकर थाने पर शिकायत कर दी है तो हम दोनो लोग पकडे जाने के डर से भागने की योजना बना रहे थे कि आप लोगों ने हमको पकड़ लिया।

अभियुक्तों का विवरण-

01. 1.पप्पू पुत्र अमृतलाल उर्फ गामा नि0 नजियापुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 23 वर्ष ।

02. मो0 जीशान पुत्र आजाद अली नि० नजियापुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 26 वर्ष ।

बरामदगी-

कुल 2000 रूपये चोरी के सामान का विक्रीधन नगद बरामद ।

पुलिस टीम का विवरण-

उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह उ0नि0 मनोज जायसवाल, उ0नि0 पंकज कुमार वर्मा, हे0का० हरिकेश यादव, का0 सुनील पटेल थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।

ये भी पढ़ें मां बेल्हा देवी मंदिर परिसर में अभद्रता करने वाले 03 अभियुक्त थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार,त्वरित व प्रभाव कार्यवाही-

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें