भीम नगर में 18 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप
संवाददाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी कुरावली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर में एक 18 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर कुरावली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल करते हुए परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।
ये भी पढ़ें यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, एटा में पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन।












