गणतंत्र दिवस पर बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री, समाजसेवी अनुराग ओझा ने बांटी किताबें और पेन

गणतंत्र दिवस पर बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री, समाजसेवी अनुराग ओझा ने बांटी किताबें और पेन

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा प्रतापगढ़।26जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबागंज विकास खंड के बघवाइत गाँव में समाजसेवी अनुराग ओझा रवि ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने बच्चों को पेन, कॉपी, रबड़ आदि दी और कक्षा में पढ़ाई करने के लिए आवश्यक अन्य सामग्री दी।इस दौरान बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। बच्चों ने भी समाजसेवी का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया।अनुराग ओझा रवि ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना हमारा कर्तव्य है और वह इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है और वह बच्चों को शिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समाजसेवी अनुराग ओझा रवि की इस पहल की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें राजा भइया के मार्गदर्शन में डेरवा नगर पंचायत ने चलाया जागरूकता अभियान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें