पूर्व प्रमुख पंकज सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन

पूर्व प्रमुख पंकज सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय 

कुंडा प्रतापगढ़।बाबागंज क्षेत्र के टिकरिया बुजुर्ग गांव में सोमवार को एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब जनसत्ता दल के प्रदेश कार्यालय प्रभारी पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन किया। यह भवन बाबागंज ब्लॉक का पहला अन्नपूर्णा भवन है, ग्रामीणों को राशन वितरण किया जाएगा।पूर्व प्रमुख पंकज सिंह ने ग्राम प्रधान असगर अली द्वारा निर्मित अन्नपूर्णा भवन की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा, यह भवन हमारे क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीणों को सरकारी राशन की खरीद में आसानी होगी और उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।यह अन्नपूर्णा भवन मनरेगा, केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त योजनाओं के तहत लगभग 8 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। उद्घाटन समारोह में खंड विकास अधिकारी बाबागंज राजेंद्र नाथ पांडेय, बीडीसी जगदीश सिंह, जनसत्ता दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजसेवी अन्नू सिंह, अमित सिंह, कोटेदार राधेश्याम पटेल, वकार अहमद, खेशाल अहमद, बैजनाथ पटेल, मैकू पटेल आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने पूर्व प्रमुख पंकज सिंह और ग्राम प्रधान असगर अली का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस भवन के उद्घाटन से सरकारी खाद्यान्न प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी, टिकरिया बुजुर्ग गांव का यह अन्नपूर्णा भवन बाबागंज ब्लॉक में पहला ऐसा भवन है, जिसका उद्घाटन हुआ है, और यह सरकारी योजना के तहत हर गांव में बनने वाले अन्नपूर्णा भवनों की शुरुआत है।

ये भी पढ़ें गणतंत्र दिवस पर बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री, समाजसेवी अनुराग ओझा ने बांटी किताबें और पेन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें