कुटिलिया प्रीमियर लीग आरु 11 ने 20 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का विजेता बना
दैनिक चक्र प्रतापगढ़
अवधेश चंद्र पांडेय
कुंडा प्रतापगढ़। विकास खंड रायगढ़ के कुटिलिया में आयोजित कुटिलिया प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में आरु 11 (लालगोपालगंज) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवरी 11 को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट का विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरु 11 ने 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में देवरी 11 की टीम दबाव में खेलते हुए 82 रन ही बना सकी।फाइनल में आरु 11 के खिलाड़ी अन्नू सरोज (लालगोपालगंज) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले अनुज यादव (महेशगंज) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया।विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करने का कार्य मुख्य अतिथि कुंवर मन्नू सिंह (रायगढ़) ने किया। इस अवसर पर अन्नू सिंह (माघी), ओम प्रकाश पांडे (कोटेदार), विजय केसरवानी, उत्तम सिंह, आयुष सिंह, उमेश निर्मल, पीयूष सिंह, पीर मोहम्मद घोसी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।टूर्नामेंट के सफल आयोजन का श्रेय शिवम पांडे, रितिक पांडे और संतोष पांडे को जाता है। उनके संरक्षण में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और मनोरंजक रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
ये भी पढ़ें पूर्व प्रमुख पंकज सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन












