जनपद एटा। “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गुमशुदा मासूम 2 वर्षीय बच्ची को ढूंढ निकाला

जनपद एटा। “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गुमशुदा मासूम 2 वर्षीय बच्ची को ढूंढ निकाला

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए नुमाइश मैदान से गुम हुई 02 वर्षीय मासूम बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालिका की सुरक्षित वापसी से परिजनों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान लौट आई।
घटनाक्रम के अनुसार, दिनांक 23 जनवरी 2026 को समय करीब 13:30 बजे थाना कोतवाली नगर पर आवेदिका, निवासी मानिकपुर, थाना बागवाला, जनपद एटा द्वारा अपनी 02 वर्षीय पुत्री के गुम हो जाने के संबंध में लिखित सूचना दी गई। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0– 43/26, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की गई। संभावित स्थानों पर तलाश, तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर निरंतर प्रयास करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 26 जनवरी 2026 को समय 20:40 बजे ग्राम चदई, थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी से गुमशुदा बालिका को सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया। बालिका की बरामदगी के उपरांत सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के माध्यम से नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों सहित आमजन द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम :
प्र0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह – थाना कोतवाली नगर, एटा
उ0नि0 सुशील कुमार
का0 मूलचन्द्र

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें