गाजियाबाद पुलिस कमिश्नररेट सिहानी गेट पुलिस एव स्वाट टीम अपराध शाखा द्वारा संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ में एक लूटेरा अपराधी गिरफ्तार। दूसरा साथी अंधेरे का सहारा लेकर फरार
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर


पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, दिनांकः 28-01-2026’उक्त सम्बन्ध में श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम द्वारा बताया गया’स्वाट टीम, अपराध शाखा कमिश्नरेट गाजियाबाद व थाना सिहानीगेट पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में लुटेरा/वांछित अपराधी पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर, लूट के 1500 रूपये व लूटे गये 04 मोबाइल एवं लूट की घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्विफ्ट कार नम्बर-UP14FX9845 बरामद।पुलिस मुठभेड/गिरफ्तारी का विवरण आज दिनांकः 28.01.2026 को स्वाट टीम, अपराध शाखा को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि 01 लाल रंग की स्विफ्ट कार किसी घटना को अंजाम देने कि फिराक में थाना क्षेत्र सिहानीगेट में घूम रही है। सूचना पर स्वाट टीम, अपराध शाखा तथा थाना सिहानीगेट पुलिस टीम के थाना क्षेत्र सिहानीगेट में हमदर्द चौराहा लोहिया नगर चौकी के पास चैकिंग करने लगे। दौराने चैकिंग 01 लाल रंग की स्विफ्ट कार नम्बर-UP14FX9845 हमदर्द चौराहे से चौकी की तरफ आती दिखाई दी, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, तो पुलिस चैकिंग व पुलिस टीम से घिरता देख गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और कार सवार व्यक्ति उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। जबाबी कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़़ में भाग रहा 01 व्यक्ति बायें पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। जिसको तत्काल उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया। 01 अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।पूंछतांछ में मौके पर पकड़े गए घायल व्यक्ति ने अपना नाम इरफान पुत्र रिजवान निवासी अंसार विहार लोनी गाजियाबाद उम्र 20 वर्ष स्थायी पता कस्बा मंगलौर जनपद की रात्रि में जनपद फिरोजाबाद के थाना क्षेत्र टूण्डला में अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को ईको कार की बुकिंग कर उसे अगवाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी कार, मोबाइल व नगदी लूट की घटना को अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया। भागे व्यक्ति के बारे में पूछने पर उसका नाम मुस्तफा निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद बताया। उक्त अभियुक्त थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद के मु0अ0सं0-46/2026 धारा 123/140(3)/303(2)/317(2) बी0एन0एस0 में वांछित अपराधी है तथा इसके 02 अन्य साथी थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद पुलिस द्वारा दिनांकः 25.01.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। उक्त गिरफ्तार/फरार अपराधी थाना टूण्डला से वांछित चल रहे हैं तथा बरामद स्विफ्ट लाल रंग कार को घटना में प्रयुक्त करना बताया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो अभियुक्त पूर्व में जनपद मुरादाबाद के थाना मझौला से लूट की घटना में जेल जा चुका है।
’गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता’
(1). इरफान पुत्र रिजवान निवासी अंसार विहार लोनी गाजियाबाद स्थायी पता कस्बा मंगलौर जनपद हरिद्वार उत्राखण्ड उम्र 20 वर्ष।
बरामदगी का विवरण – 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर, लूट के 1500 रूपये व लूटे गये के 04 मोबाइल एवं लूट की घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्विफ्ट कार नम्बर-UP14FX9845 बरामद।
गिरफ्तार करने वाली टीम-’
(1)-स्वाट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।
(2)-थाना सिहानीगेट पुलिस टीम पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।












