पुलिस की लापरवाही पर न्यायालय का प्रहार गुनहगारों पर हुई एफ आई आर

पुलिस की लापरवाही पर न्यायालय का प्रहार गुनहगारों पर हुई एफ आई आर

संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बनखडिया निवासी मनमीत देव ने सीजेएम न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसमें पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि पुलिस ने प्रार्थी की न्यायपूर्ण सुनवाई नहीं की, मामला जेएनवी रोड स्थित निजी भूमि का है जहां प्रार्थी अपने खेत में जेसीबी द्वारा साफ सफाई का काम करा रहा था इतने में ही पड़ोस के महेंद्र प्रताप लालाराम रवि कुमार संजीव कुलदीप कल्लू और उसके कुछ अज्ञात साथी खेत पर आ गए और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे जबरन जमीन को कबजाने की बात सामने आई तो मनमीत के साथ खड़े साथियों ने बीच विचाव कर मामले को टालने की कोशिश की लेकिन दबंग किस्म के व्यक्ति नहीं माने और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। जिसकी सूचना फतेहगढ़ कोतवाली में मनमीत द्वारा दी गई पर वहां कोई सुनवाई नहीं हुई मनमीत का कहना है की पुलिस द्वारा लापरवाही के कारण मेरा मेडिकल नहीं हो सका, जिससे मैंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया 20 जनवरी को आदेश के बावजूद भी पुलिस ने मेरी एफ आई आर आज 28 तारीख को दर्ज की है जबकि मेरे ऊपर एक एफ आई आर बिना किसी पूछताछ के नेहास तोड़ने के एवज में दर्ज कर ली गई थी यह पुलिस का कैसा न्याय है मनमीत ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय का धन्यवाद अदा किया है और आगे विवेचना में गड़बड़ी न हो इसका भी आग्रह मनमीत द्वारा माननीय न्यायालय से किया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें