हमारा संविधान हमारा गर्व है और गणतंत्र दिवस हमारी पहचान – जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

हमारा संविधान हमारा गर्व है और गणतंत्र दिवस हमारी पहचान – जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

संवाददाता पवन सूर्यवंशी कौशांम्बी

भाजपा जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर देश के संविधान,लोकतंत्र की एकता के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर जनपदवासियों को बधाई दी। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत अनेक धर्मों,भाषाओं,वेशभूषाओं,खान- पान और संस्कृतियों को समेटे हुए विविधता में एकता का जीवंत प्रतीक है,हमारी एकता को राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् में अत्यन्त ढंग से पिरोया गया है। गणतंत्र दिवस का शुभ अवसर हमें अतीत,वर्तमान और भविष्य में अपने देश की स्थिति और दिशा पर चिंतन करने का अवसर प्रदान करता है। हमारे स्वतंत्रता आंदोलन की शक्ति ने 15 अगस्त,1947 को हमारे देश की स्थिति बदल दी। भारत स्वतंत्र हुआ। हम अपने राष्ट्रीय भाग्य के स्वयं निर्माता बने। 26 जनवरी,1950 से हम अपने गणतंत्र को संवैधानिक आदर्शों की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उस दिन हमारा संविधान पूर्णतः लागू हुआ। लोकतंत्र की जन्मभूमि भारत,प्रभुत्व प्रणाली से मुक्त हुआ और हमारा लोकतांत्रिक गणतंत्र अस्तित्व में आया। हमारा संविधान विश्व इतिहास के सबसे बड़े गणराज्य का आधारभूत दस्तावेज है। हमारे संविधान में निहित न्याय,स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व के आदर्श हमारे गणराज्य की परिभाषा हैं। संविधान निर्माताओं ने संवैधानिक प्रावधानों के माध्यम से राष्ट्रवाद की भावना और देश की एकता के लिए एक मजबूत आधार प्रदान किया है। ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया इस मौके पर एससी एसटी अयोग सदस्य जितेंद्र कुमार गौतम,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,जिला मंत्री प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,वरिष्ठ नेता भोलेशंकर कुशवाहा,सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया