थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा वादिया की पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना कौशांम्बी कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 26.01.2026 को थाना कौशाम्बी पर वादिया की लिखित तहरीर के आधार पर वादिया की पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में धारा 64(1), 351(2), 115(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।जिसके क्रम में आज दिनांक 28.01.2026 को थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त घटना को कारित करने वाला 01 अभियुक्त मुकुल कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी तिगडी दुधेश्वर एन्कलेव गली नं० 12ए (कच्ची कॉलोनी) गौर सिटी नोएडा एक्सटेंशन गौतमबुद्धनगर मूल निवासी गांव हुलासी का पूरवा पिलख झिझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 25 वर्ष को 2/5 की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त मुकुल उपरोक्त के विरुद्ध धारा 64(2) एम, 115(2), 351(3) बीएनएस के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त मुकुल उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं डॉग ट्रेनिंग का काम करता हूँ। इसी दौरान में सितम्बर 2025 में वादिया के घर डॉग ट्रेनिंग के लिये आया था। मै डेली शाम के वक्त करीब 01 घण्टा डॉग को ट्रेनिंग देता था। उस दौरान मेरी व वादिया की पुत्री की बातचीत होने लगी। मैने वादिया की पुत्री के साथ जबरदस्ती शारिरिक सम्बन्ध बनाकर उसके वीडियो फोटो बना लिये थे। जिसके बाद वादिया की पुत्री के साथ बार-बार शारिरिक सम्बन्ध बनाये थे बाद में जब वादिया की पुत्री ने मुझसे मिलने से मना कर दिया था तो मैने वादिया की पुत्री को वीडियो व फोटो वायरल करने व आत्महत्या करने की धमकी दी थी और यह कहा था की मैं सुसाइड करके वादिया की पुत्री व उसकी मां को फसंवा दूंगा। जिस फोन से मैंने बादिया की पुत्री की फोटो ली थी, वह फोन टूट गया था जोकि अब मेरे पास नहीं है।इसीक्रम में अभियुक्त आज डॉग ट्रेनिंग सिखलायी के लिये वैशाली की तरफ जा रहा था कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
मुकुल कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी तिगडी दुधेश्वर एन्कलेव गली नं०12ए (कच्ची कॉलोनी) गौर सिटी नोएडा एक्सटेंशन गौतमबुद्धनगर मूल निवासी गांव हुलासी का पुरवा पिलख झिझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 25 वर्ष।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
गिरफ्तार अभियुक्त मुकुल कुमार पुत्र मनोज कुमार उपरोक्त के विरुद्ध थाना कौशाम्बी पर वादिया की पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने से सम्बंधित 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पलिस टीमः-
थाना कौशाम्बी पुलिस टीम।












