थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा वादी की दुकान में आग लगाने वाला वांछित 01अभियुक्त गिरफ्तार ।

थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा वादी की दुकान में आग लगाने वाला वांछित 01अभियुक्त गिरफ्तार ।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना साहिबाबाद पुलिस कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 11.12.2024 को वादी श्री राकेश चौधरी पुत्र स्व० हंशराम निवासी 20/A/04 कृष्ण गली न0 2 मौजपुर दिल्ली ने लिखित तहरीर दी और बताया कि दिनांक 06.12.2024 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की दुकान न0 27 ओम मार्केट मेट्रो पिलर नं0 297 मोहननगर में आग लगा दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना साहिबाबाद पर धारा 326(G) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटनाक्रम में थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की मदद से उक्त घटना को कारित करने वाले 02 अभियुक्त प्रकाश में आये थे। दोनों अभियुक्तों को पूर्व में दिनांक 07.03.2025 को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त सुनिल एवं लोकेश के बयानों के आधार पर अभियुक्त अंकुल विरमनी का नाम प्रकाश में आया था। जिसे थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.01.2026 की शाम को प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त अंकुश विरमनी पुत्र अनिल कुमार निवासी म0न0 वी 220 द्वितीय तल थाना राजोरी गार्डन दिल्ली उम्र करीब 27 वर्ष को जे ब्लाक के गेट न0 1 राजौरी गार्डन दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अंकुश विरमनी पुत्र अनिल कुमार उपरोक्त के विरुद्ध धारा 326 (G) बीएनएस के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त अंकुश विरमनी पुत्र अनिल कुमार उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये है कि अभियुक्त अंकुश विरमनी की बहन ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ अपनी मर्जी से अश्वनी चौधरी पुत्र राकेश चौधरी निवासी 20/A/04 कृष्ण गली न0 2 मौजपुर दिल्ली से शादी की थी। जिसकी शादी को लेकर अभियुक्त का अश्वनी चौधरी व उसके परिवार के साथ विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर अभियुक्त अंकुश ने सुनिल एवं लोकेश के साथ मिलकर अश्वनी चौधरी के पिता राकेश चौधरी की दुकान पर आग लगाने की योजना बनायी थी। जिसका मुख्य सूत्रधार स्वंय अभियुक्त अंकुश विरमनी था और दिनांक 06.12.2024 को वादी की दुकान न0 27 ओम मार्केट मेट्रो पिलर नं0 297 मोहननगर में आग लगाने की घटना कारित की थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

अंकुश विरमनी पुत्र अनिल कुमार निवासी म०न० वी 220 द्वितीय तल थाना राजोरी गार्डन दिल्ली उम्र करीब 27 वर्ष।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्त अंकुश विरमनी पुत्र अनिल कुमार उपरोक्त के विरुद्ध थाना साहिबाबाद पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपरिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थाना साहिबाबाद पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal