थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार तथा 02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिये गये, कब्जे से चोरी किया गया सामान व 700 रुपये बरामद ।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थाना अंकुर विहार ग्रामीण जोन द्वारा दिनांक 24.01.2026 को वादी श्री विकास मण्डारी निवासी उत्तरांचल हार्डवेयर C-1/66 डी०एल०एफ० थाना अंकुर विहार गाजियाबाद द्वारा तहरीरी सूचना दी गयी कि दिनांक 23.01.26 की सुबह करीब 3-4 बजे के बीच मेरी दुकान उत्तरांचल हार्डवेयर में चोरों द्वारा दुकान के ताले तोडकर पीतल और ब्रास का सामान और एक बैग जिसमें मेरा आईडी कार्ड था, चोरी कर लिये गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अंकुर विहार पर तत्काल सुसंगत धारा 305 (a) /331 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग

पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

तत्पश्चात आज दिनांक 28.01.2026 को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त फैसल पुत्र सलीम निवासी सूरजपुर नोएडा उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।अभियुक्त फैसल उपरोक्त के कब्जे से चोरी किया गया सामान कुल 43 टोटी व 19 टोंटी के हिस्से पुर्जे, वादी का 01 पहचान पत्र व चोरी से सम्बन्धित 700 रुपये बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2)/61 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।

पुछताछ का विवरण-

पूछताछ के दौरान बाल अपचारीगण द्वारा बताया गया कि हम दोनों आपस में दोस्त हैं। हम दोनों फैसल पुत्र सलीम निवासी सूरजपुर नोएडा को काफी दिनों से जानते हैं। फैसल ने ही हम दोनों को इंस्टाग्राम कॉल पर कमर्शियल मार्केट में हार्डवेयर की दुकान से टोटी चोरी करने के लिये कहा था कि तुम दोनों हार्डवेयर की दुकान से टोटी चोरी कर लो जिन्हे मैं तुमसे ले लूँगा तथा बदले में तुम्हे पैसे दूँगा। फैसल के कहने पर ही हम दोनों ने पैसों के लालच में आकर कमर्शियल मार्केट में उत्तरांचल हार्डवेयर की दुकान से शटर तोड़कर टोटी की चोरी की थी, जिन्हे हमने फैसल को बेच दिया था।अभियुक्त फैसल उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि करीब 1-2 साल पहले मैं डीएलएफ में ही कबाडी की दुकान करता था और इन दोनों को में पहले से ही जानता था। मैंने ही इंस्टाग्राम कॉल करके इनको उत्तरांचल हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने के लिए कहा था और इनके द्वारा चोरी करने के बाद मैंने इन दोनों बच्चों से चोरी किया गया सामान सस्ते दामों पर खरीदा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पत्ता-

फैसल पुत्र सलीम निवासी सूरजपुर नोएडा उम्र करीब 22 वर्ष ।

02 बाल अपचारी (पुलिस अभिरक्षा में)

बरामदगी का विवरण –

कुल 43 टोंटी व 19 टोंटी के हिस्से पुर्जे, वादी का पहचान पत्र व घटना से संबंधित 700 रु० बरामद।

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग

उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना अंकुर विहार पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास,की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
थाना अंकुर विहार पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal