थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 19.11.2025 को थाना साहिबाबाद पर बादी श्री सुशील गुप्ता पुत्र श्री नरेंद्र गुप्ता निवासी 10/28 सेक्टर 3 राजेंद्र नगर साहिबाबाद की तहरीर पर विपक्षी पप्पू राघव उर्फ हरेन्द्र कुमार प्रोपर्टी डीलर द्वारा बादी को बताया गया कि आगरा विकास प्राधिकरण के दो प्लाट, जिसमें एक प्लट 351 वर्ग मीटर व दूसरा प्लट 630 वर्ग मीटर का ताजनगरी आगरा में हैं। जिसे मैंने मूल आवंटी से खरीद लिया है। यह मुझे सस्ते मिल गए हैं। आवंटी के पास अथोटों में पैसे जमा कराने के लिए नहीं थे कृपया या तो पैसे उधार दे दो या मुझसे ये प्लाट खरीद लो और सब मेरी जिम्मेदारी रहेगी और तुम्हें इसमें अच्छा लाभ होगा वैसे भी पैसे एक साल तक धीर-धीरे करके देना है इसमें पैसे जमा कराकर मैं ये ऊंचे रेटों में बेच दूंगा और आपको अच्छा लाभ कराकर दूंगा यह कहते हुए विपक्षी ने वादी से दोनों प्लाट की डील कर ली तथा 351 मीटर का प्लाट 65 लाख व 630 मीटर का 02 करोड़ 20 लाख में तय कर लिया फिर ये हमसे पैसे लेता रहा और हमें हर बार रिसीविंग साइन कर देता रहा बाद में 60 लाख पहुंच जाने पर ये झूठे वादे करने लगा और वादों के उपरांत तारीखों पर मुकर जाता। वह रोज झूठे आश्वासन देता रहा । जब बादी आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी गया तो पता चला कि विपक्षी द्वारा जितने भी दस्तावेज दिये गये थे वे सारे फर्जी थे। जिसके सम्बन्ध में थाना साहिबाबाद पर धोखाधड़ी के सम्बन्ध में धारा 420, 406, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटनाक्रम में आज दिनांक 28.01.2026 को धाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित । । अभियुक्त पप्पू राघव उर्फ हरेन्द्र कुमार राघव पुत्र स्व० महेन्द्र पाल सिंह निवासी म०न0-98 एमआईजी नेहरु एन्कलेव थाना सदर बाजार कमिश्नरेट आगरा उम्र करीब 54 वर्ष को उसके मूल निवास म०न0-98 एमआईजी नेहरु एन्कलेव थाना सदर बाजार कमिश्नरेट आगरा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू राघव उर्फ हरेन्द्र कुमार राघव पुत्र स्वः। महेन्द्र पाल सिंह उपरोक्त के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 506 भादवि के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः – गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू राघव उर्फ हरेन्द्र कुमार राघव पुत्र स्व) महेन्द्र पाल सिंह उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये है कि अभियुक्त उपरोक्त फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें आम लोगों को दिखाकर धोखाधड़ी करके प्लाट बेचता है। इसीक्रम में अभियुक्त द्वारा वादी को फर्जी कागज दिखाकर दो प्लाट बेचने के एवज में पैसे लेकर धोखाधड़ी करने की घटना कारित की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

पप्पू राघव उर्फ हरेन्द्र कुमार राघव पुत्र स्वा) महेन्द्र पाल सिंह निवासी म(0न0-98 एमआईबी नेहरु एन्कलेव थाना सदर बाजार कमिश्नरेट आगरा उम्र करीब 54 वर्ष।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना साहिबाबाद पर धोखाधड़ी के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।
थाना साहिबाबाद पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal