अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, बिना दबाव होगी कार्रवाई: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, बिना दबाव होगी कार्रवाई: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

जिले में अवैध कॉलोनाइजर बर्दाश्त नहीं, रजिस्ट्री करने से पहले अधिकारी करें कड़ी जांच अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन लेगा बड़ा एक्शन, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, दोषियों पर एफआईआर और भारी जुर्माना होगा तय

पानीपत, 29 जनवरी। जिले में अवैध कॉलोनियों पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। जिला सचिवालय के सभागार में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स (माइनिंग) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी भूमि की रजिस्ट्री से पहले उसकी पूरी जांच सुनिश्चित की जाए। यदि किसी अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्री गलत पाई जाती है तो संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर भारी जुर्माना लगाया जाए।
उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि अवैध कॉलोनियां न केवल शहरी और ग्रामीण नियोजन को बिगाड़ती हैं, बल्कि आम जनता को ठगी का शिकार भी बनाती हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि अवैध कॉलोनाइजर पर बिना किसी दबाव और भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी अवैध निर्माण या अवैध कॉलोनाइजर सामने आए, वहां तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त डॉ दहिया ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि अवैध कॉलोनियों से जुड़े मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में तेजी लाई जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीएसपी सुरेश सैनी, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, नायब तहसीलदार कैलाश, डीटीपी सुमित मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें