अवसान देवी पूजन में उमड़ी आस्था की भीड़, दुरदुरैया चबाकर मांगी सुख-समृद्धि

अवसान देवी पूजन में उमड़ी आस्था की भीड़, दुरदुरैया चबाकर मांगी सुख-समृद्धि -कुंडा के दिलेरगंज गांव में सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता, माहौल हुआ भक्तिमय

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय 

प्रतापगढ़। कुंडा विकास क्षेत्र के दिलेरगंज गांव में गुरुवार को ग्राम प्रधान श्रीचंद्र मौर्या की अगुवाई में अवसान देवी पूजन एवं दुरदुरैया कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर गांव की करीब छह सौ महिलाओं ने पहुंचकर देवी की आराधना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने ग्राम प्रधान श्रीचंद्र मौर्या द्वारा दी गई पारंपरिक वेशभूषा में पीली साड़ी धारण कर पंक्तिबद्ध होकर अवसान देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात परंपरा के अनुसार दुरदुरैया चबाकर महिलाओं ने देवी से अपने परिवार के सुख, स्वास्थ्य, संतान की लंबी उम्र और घर में खुशहाली की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान पूजा स्थल पर भक्ति और विश्वास का विशेष वातावरण देखने को मिला। महिलाओं द्वारा गाए गए पारंपरिक लोकगीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। प्रसाद वितरण के साथ महिलाओं ने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का भी संदेश दिया। ग्राम प्रधान श्रीचंद्र मौर्या ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। इससे न सिर्फ परंपराएं जीवित रहती हैं, बल्कि महिलाओं में भी सामाजिक जागरूकता और सहभागिता बढ़ती है। कार्यक्रम में प्रभावती, रानी देवी, विमला देवी, संतोषी देवी, किरन देवी, नीलम मौर्या सहित लगभग छह सौ महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने आयोजन को उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सफल बताया।

ये भी पढ़ें एथलैटिक्स प्रशिक्षक महिपाल ने जानकारी देते हुए

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया