केशव कुमार चौधरी महोदय द्वारा सर्किल कविनगर के थाना कविनगर में लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु आदेश कक्ष का विवेचकवार आयोजन

केशव कुमार चौधरी महोदय द्वारा सर्किल कविनगर के थाना कविनगर में लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु आदेश कक्ष का विवेचकवार आयोजन

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट महोदय जे०रविंद्र गौड़ द्वारा आदेश अनुसार,0.0 ट्रायल अपराध एवं अपराधी पर नियंत्रण हेतु एवं पुलिस बल की सुरक्षा कवि नगर थानों में गंभीर अपराध , हत्या लूट डकैती गैंगरेप गो तस्कर वाहन चोर मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई इत्यादियों पर विवेचनाओं का निस्तारण समय के साथ थाने के संयुक्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण के साथ क्षेत्र में पूर्ण अनुशासन के साथ सुरक्षा पर गोष्टी की गई। श्री केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध द्वारा सर्किल कविनगर के थाना कविनगर में लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु आदेश कक्ष का विवेचकवार आयोजन कर थाना कविनगर का निरीक्षण किया गया। दिनांक 28.01.2026 को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध श्री केशव कुमार चौधरी महोदय द्वारा सर्किल कविनगर के थाना कविनगर में लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु आदेश कक्ष का विवेचकवार आयोजन किया गया जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर एवं प्रभारी निरीक्षक कविनगर तथा सम्बन्धित थानों के विवेचक मौजूद रहे। थाना निरीक्षण के प्रमुख बिन्दुः-महोदय द्वारा थाना परिसर व कार्यालयों का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई कार्यालय थाना परिसर में बने मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, CCTN कक्ष, मालखाना आदि को चेक किया गया।निरीक्षण के दौरान महिला उत्पीड़न रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों/पत्रावलियों का अवलोकन कर अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये तथा महिला सम्बन्धी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने तथा शिकायत के सम्बन्ध में थाना प्रभारी के द्वारा फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। इस दौरान 06 माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं की साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण कर यथाशीघ्र कार्यवाही पूर्ण करने एवं विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सम्मन/वारण्टों का अधिक से अधिक तामीला कराये जाने के कड़े निर्देश दिये गए है।सक्रिय गैंग और पुरस्कार घोषित गैंगस्टर में वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। गम्भीर अपराधों के अभियुक्त जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर के अभियुक्तों के विरुद्ध संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही के निर्देश दिए गये।विवेचनाओं में गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन करते हुए नए आपराधिक कानून के अन्तर्गत नियमानुसार साक्ष्यों को सम्मिलित करते हुए समय से निस्तारण के निर्देश दिये गए है।थाना कविनगर के मिशन शक्ति केन्द्र के रजिस्टरों आदि की समीक्षा की गयी। थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण समय से निरस्तारण कराना सुनिश्चित करें एवं पीडितों से इस सम्बन्ध में फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध महोदय द्वारा शासन की प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए है साथ ही पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में पूर्ण अनुशासन बनाये रखते हुए कर्तव्य पालन किये जाने के निर्देश दिए गए है। निरीक्षण के समय थाना प्रभारी सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त एवं बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन से संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए

उन्हें कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें