Kannauj: पढ़ाई की जगह छात्रों से करवाई जा रही मजदूरी, वीडियो वायरल

कन्नौज: पढ़ाई की जगह छात्रों से करवाई जा रही मजदूरी, वीडियो वायरल

कन्नौज (उत्तर प्रदेश): जिले के छिबरामऊ क्षेत्र स्थित पीबी इंटर कॉलेज, प्रेमपुर से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पढ़ाई करने आए छात्रों से शिक्षकों द्वारा मजदूरी करवाई गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, कॉलेज के मैदान में गड्ढा भरवाने के लिए छात्रों से फावड़ा चलवाया गया। जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं, वे फावड़े और तसले उठा रहे थे। यह सब अध्यापकों के आदेश पर हो रहा था, जो शिक्षा की मूल भावना और शिक्षक धर्म पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में मिट्टी उठाते और गड्ढा भरते नजर आ रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रशासन और जिम्मेदार शिक्षकों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है और दोषियों के खिलाफ कौन-से कदम उठाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें डी ए वी स्कूल की रस्लीन कोर ने बारहवीं मेडीकल में 97.4% अंक हासिल कर रचा इतिहास

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें