हाथरस में नाबालिग से दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

हाथरस में नाबालिग से दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा, कोर्ट का सख्त फैसला

संवाददाता – अश्वनी कुमार जिला – हाथरस

हाथरस में नाबालिग किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) की अदालत ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। न्यायालय ने तीनों दोषियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और प्रत्येक पर 28-28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला 18 जनवरी 2020 का है। सहपऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के मेले से सोपाली पुत्र शंकर लाल कुशवाह निवासी कोकना कला और उसके दो साथियों ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है। सूचना के आधार पर थाना सहपऊ में सोपाली और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 363 व 366 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान पीड़िता के धारा 161 और 164 सीआरपीसी के तहत दर्ज बयानों में दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। इनमें राजेंद्र सिंह पुत्र वीरी सिंह और राकेश पुत्र महताब सिंह, दोनों निवासी कोकना कला, सहपऊ शामिल थे। इसके बाद मामले में धारा 376डी भादवि और 3/4 पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं।
जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्तों—राकेश, राजेंद्र और सोपाली—के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी त्रिलोकी शर्मा ने प्रभावी पैरवी की।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) ने तीनों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट के इस फैसले को नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर कड़ा संदेश माना जा रहा है

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया