मैनपुरी में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

मैनपुरी में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम जरमई में ग्राम सभा व किसानों की भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व चेयरमैन के भाई द्वारा ग्राम सभा और किसानों की जमीन पर बाउंड्री वॉल लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति ने दबंगई के बल पर सार्वजनिक उपयोग की भूमि और किसानों की निजी जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे ग्रामीणों का रास्ता भी प्रभावित हो रहा है और खेती करने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों को मजबूरन उच्च अधिकारियों की शरण लेनी पड़ी।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मांग की है कि अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्री वॉल को हटवाकर ग्राम सभा और किसानों की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए। साथ ही दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल जिलाधिकारी कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद ग्रामीणों को न्याय की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने की बात कही जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें