बरेली से इस्तीफा देकर चर्चा में आए PCS अलंकार अग्निहोत्री का एटा दौरा

बरेली से इस्तीफा देकर चर्चा में आए PCS अलंकार अग्निहोत्री का एटा दौरा

संवाददाता मुकेश कुमार

शहीद पार्क में हुआ जोरदार स्वागत

एटा। शहर के शहीद पार्क में पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के पहुंचते ही माहौल चर्चा का केंद्र बन गया। एटा आगमन पर स्वर्ण समाज की ओर से उनका भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने यूजीसी के विरोध और शंकराचार्य के शिष्य के कथित अपमान प्रकरण को लेकर खुलकर अपना पक्ष रखा।
बरेली में मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देकर सुर्खियों में आए पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने एटा पहुंचकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनका निर्णय किसी व्यक्तिगत स्वार्थ से नहीं, बल्कि सिद्धांतों और आत्मसम्मान से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें फर्जी मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।
निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उन्होंने कई समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी बात बेबाकी से रखी, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
पीसीएस अधिकारी के आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एलआईओ इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी के साथ पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। शहर के माया चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। मौके पर सीओ सिटी राजेश सिंह, कोतवाली नगर इंस्पेक्टर प्रेमपाल, कोतवाली देहात इंस्पेक्टर विनोद कुमार, अवागढ़ इंस्पेक्टर अखिलेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, सौरभ दत्त मिश्रा, भाजपा नेता सचिन उपाध्याय, प्रवेश मिश्रा, डॉ. कृष्णा तोमर, दिलीप पचौरी उर्फ बिट्टू पचौरी, हुतेन्द्र जादौन, मोहन सारस्वत, अखिलेश दीक्षित, चंदन शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन इसे लेकर जिलेभर में चर्चा तेज बनी हुई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें