पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय द्वारा सहायक
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय, प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान ASP(E/W) PBH द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रत्येक शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।ASP(E/W) PBH द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।
ये भी पढ़ें बरेली से इस्तीफा देकर चर्चा में आए PCS अलंकार अग्निहोत्री का एटा दौरा












