जिलाधिकारी ने विकास भवन के कार्यालयों के उपस्थिति पंजिका का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने विकास भवन के कार्यालयों के उपस्थिति पंजिका का किया औचक निरीक्षण,

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । जनता दर्शन आयोजित कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का रखा गया मौन दिनांक 30 जनवरी 2026 प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने विकास भवन का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया। जिलाधिकारी पूर्वान्ह 10ः30 बजे से पूर्वान्ह 11ः00 बजे तक विभिन्न कार्यालयों की उपस्थिति पंजिकाओं को मंगवाकर सीडीओ कक्ष में गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया, जबकि शेष सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने कार्यालयों की समयबद्धता एवं अनुशासन पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि विकास भवन में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शासकीय कार्यों तथा सौंपे गए दायित्वों का भली-भांति निर्वहन कर रहे हैं। फाइलों के निस्तारण, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनसामान्य से संबंधित मामलों में कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दायित्व है।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्वान्ह 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक नियमित रूप से जनता दर्शन आयोजित कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।इस दौरान शासन के निर्देश के क्रम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विकास भवन परिसर में 2 मिनट का मौन धारण किया गया।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें माघ मेला के दृष्टिगत माघी पूर्णिमा के दौरान जनपद प्रतापगढ़ में यातायात डायवर्जन लागू

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया