सांगानेर चिकित्सालय को मिली नई सौगात..
चिकित्सालय में हीमोडायलिसिस यूनिट का किया गया शुभारंभ…
अब उत्कृष्ट चिकित्सा होगी और भी सुलभ…
संवाददाता दिनेश प्रजापत
आज राजकीय जिला चिकित्सालय सांगानेर में डॉक्टर सुनील सिंह एडिशनल डायरेक्टर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर की गरिमामय उपस्थिति में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया गया ।
इस डायलिसिस यूनिट में एक साथ दो मरीजों का हीमोडायलिसिस किया जा सकता है ।
इस कार्यक्रम में डॉ एम के जैन प्रमुख चिकित्सा अधिकारी
डॉ डी डी अरोड़ा ,अन्य चिकित्सकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
के के शर्मा ने साथ जानकारी साझा करते हुए इसे एक कल्याणकारी कदम बताया।
ये भी पढ़ें Kannauj: पढ़ाई की जगह छात्रों से करवाई जा रही मजदूरी, वीडियो वायरल












