केवीएस पब्लिक स्कूल मनगढ़ में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में रमन हाउस हुआ विजेता
संवाददाता शाश्वत शुक्ला
कुंडा प्रतापगढ़ ।केवीएस पब्लिक स्कूल मनगढ़ में शुक्रवार को चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें मंडेला हाउस, रमन हाउस, टैगोर हाउस और ब्रैडमैन हाउस के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक आकाश सिंह और प्रधानाचार्य डॉक्टर आमिर वसीम ने मशाल जलाकर और फीता काटकर किया,चार दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस, बाधा दौड़, बलून बैलेंसिंग रेस, चिकन रेस, फ्रूट रेस, वॉक विथ पैटर्न, कबड्डी, वालीबाल, टग ऑफ़ वार जैसे प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़,चढ़कर हिस्सा लिया ।प्रतियोगिता में सिया, शौर्य, संवि, श्रेयांश, दिशु यादव, मोहम्मद अर्सलान, शिवांश, किश्वर, शिवांशु, अमित दीप, ओम राज शेखर, आरोही, आराध्या, राफे, अज़ान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।चौथे दिन बेहतर अंक के आधार पर रमन हाउस को विजेता घोषित किया गया। अंत में प्रबंधक आकाश सिंह और डॉक्टर अमीर वसीम ने बच्चों के प्रयास को सराहा और बताया कि खेलों से केवल शारीरिक विकास नहीं होता, बल्कि खेलों के द्वारा बच्चों में अनुशासन की भावना, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।इस अवसर पर मानसी सिंह, चंद्रावल सिंह, मंजू सिंह, आरके फरहान, राम सुरेश, सुरेंद्र ओझा, मुकेश पटेल, देवांश तिवारी, प्रज्ञा गीतांजलि मिश्रा आदि शिक्षक व शिक्षकाएं उपस्थित रहे। खेल का संचालन आयुषी सिंह, काव्या के द्वारा किया गया ।












