नगर पालिका बेमेतरा की लाचारी से दबंग की बढ़ रही मनमानी

  • नगर पालिका बेमेतरा की लाचारी से दबंग की बढ़ रही मनमानी
  • सरकारी बोर पर निजी व्यक्ति द्वारा कब्जे का एक और मामला आया सामने

बेमेतरा – नगर पालिका बेमेतरा की लापरवाही के चलते हैं बेमेतरा में मनमानी करने का मामला लगातार सामने आ रहा है बीते एक दिन पहले ही सरकारी बोर पर निजी व्यक्ति द्वारा कब्जा करने का मामला सामने आया था। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां वार्ड नंबर 15 नयापारा बेमेतरा में दो सरकारी बोर पर एक निजी व्यक्ति का कब्जा है। इस संबंध में वार्ड वासियों द्वारा 2 मई 2025 को नगर पालिका बेमेतरा में शिकायत किया गया था।

आवेदन के माध्यम से जानकारी मिली है कि बेमेतरा के वार्ड क्रमांक 15 में रघुवीर बड़ी से जूना तालाब रोड में प्रकाश त्रिपाठी के द्वारा पूर्व में नगर पालिका का बोर हुआ था जिसे वह मेरे निजी प्लांट के अंदर है कहकर अपना निजी उपयोग कर रहा है वही दूसरा बोर्ड पार्षद निधि श्रीमती रानी बंटी चावला द्वारा कराया गया था जिसे भी वह अपने निजी उपयोग कर रहा है वार्ड में वर्तमान में गंभीर जल समस्या उत्पन्न है जिसमें आसपास के रह वासियों को पानी टैंकर का उपयोग करना पड़ रहा है जबकि उक्त दोनों बोर में भरपूर पानी है जिससे पानी की समस्या दूर हो सकती है।

आवेदन में वार्ड वासियों ने निवेदन किया है कि उक्त दोनों बर को निजी व्यक्ति से मुक्त कराकर वार्ड वासियों के उपयोग हेतु प्रारंभ किया जाए। इसके बावजूद आज दिवस तक उक्त व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है इससे नगर पालिका की कार्य के प्रति उदासीनता साफ नजर आ रही है आखिर इस तरह के मनमानी करने वालों के ऊपर नगर पालिका क्यों कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें सांगानेर चिकित्सालय को मिली नई सौगात..

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया