जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जन शिकायतें, त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिये आदेश
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर


गाजियाबाद।दिनांक:30/01/2026 में कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला -धिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा की जा रही जनसुनवाई में प्रार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समझा गया। उन्होने प्रार्थियों से जाना कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया था अथवा नहीं। उन्होने सभी प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आयी शिकायतों को शत—प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं। उन्होने कहा कि स्थलीय निरीक्षण योग्य शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं, इसके साथ ही सभी शिकायतों के निस्तारण उपरान्त शिकायतकर्ता से उसका फीडबैक लेना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधिकारी सदैव तत्पर रहें।जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। अब तक विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों जिनमें पुलिस एवं तहसील की जाँच आख्यायें प्राप्त होकर समस्त औपचारिकताएँ पूर्ण हो चुकी थी, को जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है। विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों के सम्बन्ध में आवेदक किसी भी कार्यदिवस में शस्त्र अनुभाग, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में सम्पर्क कर सकते है तथा शस्त्र लाइसेंस सम्बन्धी प्रकरणों में किसी भी प्रकार की शिकायत/असुविधा होने पर अधोहस्ताक्षरी से सम्पर्क किया जा सकता है।जनसुनवाई के दौरान एडीएम सिटी, एडीएम एफ/आर, एडीएम ई, एडीएम जे, जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।












