संसोधित मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जल मिशन के अन्तर्गत जल संचयन—जल भागीदारी (जेएसजेबी 2.0) की समीक्षा बैठक आहूत

संसोधित मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जल मिशन के अन्तर्गत जल संचयन—जल भागीदारी (जेएसजेबी 2.0) की समीक्षा बैठक आहूत

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद।30/01/2026 में दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जल मिशन के अन्तर्गत जल संचयन—जल भागीदारी (जेएसजेबी 2.0) की समीक्षा बैठक गत मंगलवार हो हुई जिसका संचालन श्रीमती रिचा गौतम तकनीकी अधिकारी/ वैज्ञानिक सी. केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ द्वारा की गयी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिन विभागों द्वारा (जेएसजेबी 2.0) के अन्तर्गत किये गये जल सरक्षण के कार्यों हेतु बनाये गये स्ट्रेक्यरों की सूचना दिये गये प्रपत्र के अनुसार प्राप्त नही हुई है, वे त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रत्येक रुप में प्रेषित किया जाये। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागों ने गत वर्ष में पूर्ण रिचार्ज स्ट्रेक्चरों का रख-रखाव करवाते हुए उनकी फिडिंग पुन: पोर्टल पर किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा (जेएसजेबी 2.0) के अन्तर्गत भविष्य में किये जाने वाले जल संरक्षण के कार्यों की वर्ष 2025-2026 एवं 2026-27 की कार्य योजना बनाने हेतु आने वाले सप्ताह, विभाग वार प्रेषित करने के निर्देश प्राप्त हुए है। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी ग्राम पचायतों एवं नगर पालिकाओं एव नगर पचायतों में मृत बोरवेलो / हैण्डपंपों आंकाक्ष व देशान्तर सहित चिन्हित करते हुए सूची प्रेषित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। श्रीमती रिया गौतम तथा तकनीकी अधिकारी, गाजियाबाद (जेएसजेबी 2.0) द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनपद में जल शक्ति अभियान एवं जल संचयन जल भागीदारी (जेएसजेबी 2.0) कार्यक्रम के अन्तर्गत जल संरक्षण एवं भूगर्भ जल रिचार्ज हेतु प्रदान की जाने वाली तकनीकी सहायता पर एक प्रस्तुतीकरण किया गया एवं ससमय डाटा एकत्रीकरण के लिये सभी सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद करते हुये बैठक का समापन किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से श्रीमती सृष्टि जायसवाल नोडल अधिकारी, जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद, गाजियाबाद व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद-मुरादनगर, उद्यान विभाग, गाजियाबाद, कृषि विभाग, भूमि संरक्षण, जिला कृषि, शिक्षा विभाग, सी०डब्ल्यूसी०, नगर निगम जलकल, गाजियाबाद, लघु सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग, जल निगम ग्रामीण, सी०डी०टू०, लोक निमार्ण विभाग, वन विभाग सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया