पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु ऑनलाइन संवाद

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु ऑनलाइन संवाद

संवाददाता पवन सूर्यवंशी कौशांम्बी कौशाम्बी में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार द्वारा एक अभिनव एवं सराहनीय पहल की जा रही है।

इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद स्थापित किया जा रहा है।

इस ऑनलाइन संवाद के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है

तथा प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण नियमानुसार हो तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी ने एक्सपोजर विजिट(नालंदा विश्वविद्यालय,बिहार) बस को कलेक्ट्रेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें