रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर द्वारा संचालित प्रोजेक्ट कन्यादान के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को विवाह अवसर पर आर्थिक सहयोग,21,000/₹ प्रदान किये
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
जिंदल नगर।रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर द्वारा संचालित प्रोजेक्ट कन्यादान के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को विवाह अवसर पर आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। यह परियोजना लंबे समय से निरंतर रूप से चलाई जा रही है।इसी क्रम में 30 जनवरी 2026 को रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर द्वारा श्री सुनील कुमार को उनकी बहन के विवाह हेतु ₹21,000 (इक्कीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हरीश ध्यानी ने कहा कि प्रोजेक्ट कन्यादान के माध्यम से रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर समाज के जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा है। सभी रोटेरियन्स के सहयोग और समर्पण से ही ऐसे पुण्य कार्य संभव हो पाते हैं तथा क्लब भविष्य में भी इसी भावना के साथ समाज सेवा के कार्य निरंतर करता रहेगा।
यह पहल रोटरी क्लब ऑफ जिंदल नगर की सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता को दर्शाती है।












