एटा में नाबालिग छात्रा बरामद, पुलिस जांच में जुटी
एटा जनपद के थाना राजौर क्षेत्र अंतर्गत निधौली खुर्द में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग छात्रा को बस स्टैंड पर एक युवक के साथ देखा गया। सूचना मिलने पर कुछ संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा और युवक को कोतवाली नगर लाकर पूछताछ शुरू की।
पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग छात्रा सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। परिजनों के अनुसार छात्रा की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक आसिफ छात्रा को बहला-फुसलाकर कहीं बाहर ले जा रहा था।
मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें युवक द्वारा छात्रा को बुर्का पहनाते हुए दिखाया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है
घटना की जानकारी मिलते ही जिले के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कोतवाली परिसर में एकत्रित हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी और छात्रा को सुरक्षित रखा।
पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया है। फिलहाल मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।
ये भी पढ़ें पट्टी नगर में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों की अपील












