शॉर्ट सर्किट से भीषण आग घर का सारा सामान जलकर राख
जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मेहता पार्क स्थित वार्ष्णेय हाता में शॉर्ट सर्किट के चलते एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया, जिससे गृहस्वामी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार वार्ष्णेय हाता निवासी कौशल वार्ष्णेय के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को आग की जानकारी दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में












