हाथरस: माँ सीला देवी कान्वेंट स्कूल कैलौरा चौराहा में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन
संवाददाता – अश्वनी कुमार जिला – हाथरस


हाथरस जनपद के कैलौरा चौराहा स्थित माँ सीला देवी कान्वेंट स्कूल परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। पूरा वातावरण जयकारों और धार्मिक उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वामी जयगिरी जी महाराज रहे। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में लोगों को सनातन धर्म से जुड़ने, उसकी परंपराओं को अपनाने और संस्कृति की रक्षा करने का संदेश दिया। स्वामी जी ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक पंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है, जो मानवता, संस्कार और सत्य का मार्ग दिखाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने धर्म, संस्कृति और इतिहास को जानें तथा समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखें। सम्मेलन के दौरान धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और सनातन संस्कृति पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।












