शंकराचार्य विवाद पर शिवपाल यादव का बड़ा हमला, बोले– BJP सनातन का ढिंढोरा पीटती है लेकिन करती है अपमान

शंकराचार्य विवाद पर शिवपाल यादव का बड़ा हमला, बोले– BJP सनातन का ढिंढोरा पीटती है लेकिन करती है अपमान

संवादाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। शंकराचार्य से जुड़े मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। मैनपुरी में मीडिया से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी सिर्फ सनातन धर्म का ढिंढोरा पीटने का काम करती है, जबकि हकीकत में वही पार्टी सनातन का अपमान कर रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि शंकराचार्य जैसे महान संत और धर्मगुरु का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे सनातन धर्म का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी धार्मिक मुद्दों का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करती है, लेकिन जब सम्मान की बात आती है तो वही लोग मौन साध लेते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि “शंकराचार्य का अपमान गंगा का भी अपमान है”, क्योंकि गंगा और शंकराचार्य दोनों ही सनातन परंपरा के आधार स्तंभ हैं। ऐसे मामलों में बीजेपी का रवैया दोहरा है और इससे सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। शिवपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की कि शंकराचार्य से जुड़े मामले में स्पष्ट रुख अपनाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन परंपराओं, संतों और धार्मिक आस्थाओं के सम्मान के लिए हमेशा खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।
उनके इस बयान के बाद मैनपुरी की सियासत में हलचल तेज हो गई है और शंकराचार्य मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें