प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है- केशव प्रसाद मौर्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है- केशव प्रसाद मौर्य

संवाददाता पवन सूर्यवंशी कौशांम्बी

मां शीतला अतिथि ग्रह संयारा में उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्य कर्ताओं से मुलाकात हाल चाल जाना एवं सांगठनिक विषयों पर चर्चा किया।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बजट के बारे में बताया कि यह बजट युवाओं को अवसर,किसानों को सुरक्षा,उद्यमियों को प्रोत्साहन,मध्यम वर्ग को राहत और श्रमिकों को सम्मान प्रदान करेगा तथा नवाचार,विनिर्माण और रोजगार को नई गति देने के साथ ही कृषि,ग्रामीण विकास ,अवसंरचना,पर्यटन,संस्कृति और ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाते हुए ‘विकास भी,विरासत भी के मंत्र को साकार करेगा।प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में एमएसएमई,स्टार्टअप और स्वदेशी उत्पादन को समर्थन देकर आत्मनिर्भर भारत की नींव को और सुदृढ़ किया गया है। पूर्ण विश्वास है कि सामाजिक न्याय,समावेशी विकास और सुशासन के माध्यम से यह बजट वर्तमान के साथ भविष्य के भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत यह आम बजट 2026-27 मध्यम वर्ग और करदाताओं के हितों को प्राथमिकता देने वाला है।सरल आयकर व्यवस्था,सुगम डिजिटल रिटर्न प्रक्रिया,पारदर्शी टैक्स प्रणाली और जीएसटी सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन से आम नागरिक का जीवन अधिक सहज बनेगा। यह बजट करदाताओं को सम्मान देते हुए उन्हें राष्ट्र-निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इस दूरदर्शी एवं लोक-कल्याणकारी बजट के लिए मा.प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं मा.वित्त मंत्री जी का धन्यवाद। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,एससी एसटी अयोग सदस्य जितेंद्र कुमार गौतम,नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा,जिला महामंत्री संजय जायसवाल,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,वरिष्ठ नेता भोलेशंकर कुशवाहा सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें