जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जन शिकायतें,विरासत वाले शस्त्र लाईसेंसआवेदनों का करें शीघ्र निस्तारण
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ लोनी में चलेगा युद्धस्तर पर अभियान: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़,विरासत वाले शस्त्र लाईसेंस सम्बंधित आवेदनों का करें शीघ्र निस्तारण: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा की जा रही जनसुनवाई में प्रार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए।
जनसुनवाई सहित आईजीआरएस पर अवैध तरीके से भूमि कब्जाने के मामले निरंतर संज्ञान में आ रहे थे। इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में लोनी क्षेत्र में भूमाफियाओं और अवैध कब्जाधारियों को पनपने नहीं दिया जायेगा। जो भी भूमि कब्जाने के मामले में दोषी पाया जाता है या इनका सहयोगी पाया जाता है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधिकारी सदैव तत्पर रहें।जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनि श्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है। अब तक विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों जिनमें पुलिस एवं तहसील की जाँच आख्यायें प्राप्त होकर समस्त औपचारिकताएँ पूर्ण हो चुकी थी, को जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है।
विरासत के आधार पर आवेदित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों के सम्बन्ध में आवेदक किसी भी कार्यदिवस में शस्त्र अनुभाग, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में सम्पर्क कर सकते है तथा शस्त्र लाइसेंस सम्बन्धी प्रकरणों में किसी भी प्रकार की शिकायत/असुविधा होने पर अधोहस्ताक्षरी से सम्पर्क किया जा सकता है।
जनसुनवाई के दौरान एडीएम ई, एडीएम जे, जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय मेवा लाल वर्मा का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया,












