बेखौफ दबंगों का आतंक: घर के बाहर बैठे युवक पर हमला, इलाके में दहशत का माहौल

बेखौफ दबंगों का आतंक: घर के बाहर बैठे युवक पर हमला, इलाके में दहशत का माहौल

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ 

प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के रास्तीपुर गांव में दबंगों के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर शाम घर के बाहर बैठे एक युवक पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार, रास्तीपुर गांव निवासी इस्तेखार अंसारी (20 वर्ष) पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ नाटे मिस्त्री मंगलवार रात करीब 8 बजे अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी आरोप है कि गांव के लगभग पांच दबंग युवक वहां पहुंचे और बिना किसी बड़े विवाद के युवक पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

अचानक हुए हमले से युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर युवक को घायल कर मौके से फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा जनसुनवाई में सुनी गई जनसमस्याएं, संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें