चाइनीज मांझा अब हादसा’ नहीं हत्या, CM योगी का पुलिस को आर-पार का आदेश

चाइनीज मांझा अब हादसा’ नहीं हत्या, CM योगी का पुलिस को आर-पार का आदेश

संवाददाता बिपिन मिश्रा 

उत्तर प्रदेश में खूनी बन चुके प्रतिबंधित चाइनीज मांझे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि अब चाइनीज मांझे से होने वाली किसी भी मौत को दुर्घटना की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे हत्या माना जाएगा। राजधानी लखनऊ में कल ही मोहम्मद शोएब नाम के युवक की मांझे से गला कटने के कारण हुई दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री का पारा चढ़ा हुआ है। पूरे उत्तर प्रदेश में उन दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की जाए जहाँ अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद इस अभियान की उच्च स्तर पर समीक्षा करेंगे। अगर किसी क्षेत्र में मांझा बिकता पाया गया, तो संबंधित क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर गाज गिरना तय है।

प्रतिबंध के बावजूद मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर अब साधारण धाराओं के बजाय हत्या जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हो सकता है।उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझा पहले से ही प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद चोरी-छिपे इसकी बिक्री जारी है। पिछले कुछ महीनों में लखनऊ, कानपुर और पश्चिमी यूपी के जिलों से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ राह चलते बाइक सवारों और मासूम बच्चों की जान इस घातक धागे ने ली है।यह सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि मौत का फंदा है। मुख्यमंत्री के इस कदम से उम्मीद जगी है कि अब प्रशासन की नींद टूटेगी और बाजारों से इस कातिल मांझे का नामोनिशान मिट जाएगा।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग से संबंधित 01अभियुक्त प्रमोद गौतम को किया गया गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया