जनपद में मोटरसाइकिल चोरी की घटना के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़।आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता थाना के अभियुक्तों को थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत गजेहडी पुलिया से डांडी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आपको बता दें कि वादी, निवासी उसारापुर, थाना मान्धाता, के घर के सामने दरवाजे पर खड़ी उसकी लाल रंग की मोटरसाइकिल पैशन प्रो को अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में चोरी कर लिया गया। इस संबंध में थाना मान्धाता में मु0अ0स0 11/26 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया।इसके साथ ही आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी मान्धाता श्री अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मान्धाता के उ0नि0 अनूप यादव मय हमराह का0 सुनील यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 11/26 धारा 303 (2) बीएनएस थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 02 अभियुक्तों, 01. भोनू उर्फ राजकुमार पुत्र रामपदारथ निवासी ग्राम उसरापुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 21 वर्ष, 02. सुशील उर्फ पण्डित पुत्र पारस नाथ निवासी ग्राम उसरापुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 को चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल पैशन प्रो के साथ थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत गजेहडी पुलिया से डांडी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद मोटरसाइकिल पैशन प्रो बरामद की गई, उक्त बरामदगी के संबंध में उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। इसके साथ ही आपको बता दें कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह पैशन प्रो0 मोटरसाईकिल हम दोनो ने एक साथ मिलकर कल दिनांक 04.02.2026 को रात्रि करीब 20.30 बजे उसरापुर मे एक घर के सामने से चोरी कर लिए थे आज इसे बेचने के लिये जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
01. भोनू उर्फ राजकुमार पुत्र रामपदारथ निवासी ग्राम उसरापुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 21 वर्ष ।
02. सुशील उर्फ पण्डित पुत्र पारस नाथ निवासी ग्राम उसरापुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 22 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 अनूप यादव मय हमराह का0 सुनील यादव थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ ।
ये भी पढ़ें चाइनीज मांझा अब हादसा’ नहीं हत्या, CM योगी का पुलिस को आर-पार का आदेश












