एटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
संवादाता काव्यांश रावत एटा, निधौली कलां. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 21 पऊआ अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: रघुनी पुत्र रामबाबू
निवासी: होर्ची, थाना निधौली कलां, जनपद एटा
बरामदगी:
21 पऊआ अवैध देशी शराब
पंजीकरण विवरण:
मु.अ.सं.: 093/2025
धारा: 60 आबकारी अधिनियम
अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम:
1. उप निरीक्षक श्री कमलेश कुमार
2. मुख्य आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार
3. कांस्टेबल कृष्णवीर सिंह
एटा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा, जिससे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें बघैरा कांड: दबंग ने युवक को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो के बदले मांगे दो लाख












