पति की मृत्यु की जांच की शिकायत लेकर पत्नी पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय

पति की मृत्यु की जांच की शिकायत लेकर पत्नी पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय

CG बेमेतरा: मिली जानकारी के अनुसार 26 /2 /2025 को ग्राम जगन्नाथपुर ग्राम पंचायत परसबॉड तहसील साजा जिला बेमेतरा में सुरेश बंजारे की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी किंतु मृतक के परिजनों का कहना है कि सुरेश बंजारे की मृत्यु आम मृत्यु नहीं है बल्कि वह एक जानबूझकर की गई साजिश के तहत हत्या है क्योंकि गांव के ही खेमरू देश लहरे और मृतक सुरेश बंजारे का खेत आपस में लगा हुआ है तथा खेमरू से सुरेश बंजारे ने अपने खेती काम अर्थात फसल के पकने तक खेमरु के बोर अर्थात मोटर पंप से पानी किराए पर लिया था तथा घटना दिनांक को ही सुरेश और खेमरू के बीच हुए पानी समझौते का आखिरी दिन था।

जिसके चलते जानबूझकर खेत में लगाए घेरा के रूप में कटीली तार में करंट लगने के कारण सुरेश की जान चली गई क्योंकि खेमरू को पता था कि सुरेश अपने खेत में पानी चलाने रोज की तरह आएगा और उसे कटीली तार से होकर खेमरू के खेत में लगे बोर मोटर पंप मे पाइप लगाएगा ऐसा आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन पर भी उंगली उठाई क्योंकि घटना 26 /2 /2025 को है तथा उसी दिन ही परिवार वालों ने संबंधित थाना साजा जिला बेमेतरा में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई उसके बावजूद पुलिस द्वारा रिपोर्ट 12/ 4/.25 को दर्ज की गई उसके बावजूद किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई आज दिनांक नहीं की गई जिससे आहत होकर मृतक के परिवार वालों ने आज कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा मैं शिकायत पत्र प्रेषित किया तथा आरोपी के ऊपर उचित कार्रवाई करने की अपील की इसके संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बेमेतरा द्वारा आश्वासन दिया गया कि दो चार दिवस के अंदर उचित कार्रवाई किया जाएगा।

ये भी पढ़ें पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें