शौचालय संचालक की हत्या उधार के पैसे की वजह से की हत्या का खुलासा थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा थाना लिंकरोड़ क्षेत्रान्तर्गत हत्या की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार,।

शौचालय संचालक की हत्या उधार के पैसे की वजह से की हत्या का खुलासा थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा थाना लिंकरोड़ क्षेत्रान्तर्गत हत्या की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार,।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी NCR UP

गाजियाबाद कौशाम्बी बस स्टैंड पर बने शौचालय में काम करने वाले का शव जांच में उसकी पहचान भुट्टे वाला वर्तमान में शौचालय में काम करता था प्रेम कुमार नामक व्यक्ति की मर्डर मिस्ट्री का खुलासा उक्त सम्बन्ध में श्रीमती श्वेता कुमारी यादव, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबा बाद गाजिया बाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना लिंक रोड पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 चाकू, मृतक का मोबाइल फोन व 01 सिम बरामद दिनांक 03.02.2026 को थाना लिंकरोड़ पर वादी कुलदीप सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह द्वारा लिखित तहरीर दी और बताया कि वैशाली मैट्रो के सामने बने कौशाम्बी बस स्टैंड पर बने शौचालय पर काम करने वाले प्रेम कुमार निवासी गोण्डा की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कारित कर दी गई है। जिसके क्रम में तत्काल थाना लिंकरोड़ पर धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटनाक्रम में दिनांक 05.02.2026 को थाना लिंकरोड़ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर कौशाम्बी बस स्टैंड पर बने शौचालय पर काम करने वाले प्रेम कुमार की हत्या कारित करने वाले 02

अभियुक्त 1.सुखबीर उर्फ सुमित पुत्र धुरी सिंह निवासी रामपुर लद्दउआ थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष व

2.राकेशश प्रसाद उर्फ छोटू पुत्र चन्द्रमा प्रसाद निवासी फरीदपुर थाना दुर्गापुर जिला वर्द्धमान पश्चिम बंगाल उम्र करीब 31 वर्ष को महाराजपुर से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 02 चाकू, मृतक का मोबाइल फोन व 01 सिम बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग की धारा 103(1) बीएनएस में धारा 315, 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि दोनों अभियुक्त ही नशा करने के आदी है व कौशाम्बी बस अड्डे के सामने शौचालय के पास नशा करते थे इसी दौरान मृतक भी अभियुक्तों के साथ कभी -कभी नशा कर लेता था, 10 से 12 दिन पूर्व दोनों अभियुक्त कौशाम्बी शौचालय पर गये थे और दोनों अभि युक्तों पर शौचालय के 300 रू0 उधार हो गये थे इसीलिए मृतक प्रेम कुमार भुट्टे वाले ने दोनों अभियुक्तों से शौच करने से रोक दिया तथा उधार का पैसा माँगा और वही पर कुलदीप सुपरवाईजर भी आ गया था इसी दौरान प्रेम और अभियुक्त राकेश की आपस में मारपीट हो गई थी। दिनांक 02.02.2026 को दोनों अभियुक्त कौशाम्बी शौचालय को छोड़कर वैशाली मैट्रो के सामने वाले शौचालय पर आये वहाँ पर मृतक प्रेम कुमार भुट्टे वाला शौचालय के अन्दर बैठा था उसके अलावा वहाँ और कोई मौजूद नहीं था। दोपहर का समय था और दोनों अभियुक्तों ने मृतक प्रेम कुमार से शौच करने के लिए कहा तो उसने अभियुक्तों से पैसे माँग इसी बात को लेकर अभियुक्तों को पुरानी दुश्मनी याद आ गयी दोनों ने सलाह बनाकर कि आज इससे अपना बदला लेते हैं और दोनों अभियुक्त ने शौचालय पर बैठकर शराब पी और मौका मिलते ही मृतक प्रेम कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी फिर अपनी स्वेटर की हुडी के टोपे से डोरी निकाल कर उसके दोनों पैर बाँधे तथा कमरे में रखी रस्सी उठाकर उसके हाथ बाँध दिये और उसकी जेब से नीला मोबाइल फोन व 600 रू0/- लेकर शौचालय का बाहर से ताला बन्द करके दोनों।अभियुक्त दिल्ली चले गये फिर दोनों अभियुक्त मथुरा चले गये और दिनांक 05.02.2026 को सुबह कोसी से ट्रेन पकड़कर गाजियाबाद वापस आये थे। उस समय दोनों अभियुक्तों के पास प्रेम का मोबाइल फोन व 01-01 चाकू था कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः

1.सुखबीर उर्फ सुमित पुत्र धुरी सिंह निवासी रामपुर लद्दउआ थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष।

2.राकेश प्रसाद उर्फ छोटू पुत्र चन्द्रमा प्रसाद निवासी फरीदपुर थाना दुर्गापुर जिला वर्द्धमान पश्चिम बंगाल उम्र करीब 31 वर्ष।बरामदगी की विवरण 02 चाकू, मृतक का मोबाइल फोन व 01 सिम बरामद।गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ,के बारे में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लिंकरोड़ पर हत्या के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना लिंकरोड पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें