हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, धू-धू कर जला — प्रशासनिक लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश

बिछवां के जगतपुर में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, धू-धू कर जला — प्रशासनिक लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश

संवाददाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक अचानक हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रक में भीषण आग लग गई और कुछ ही देर में पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक हाई टेंशन लाइन के नीचे से गुजर रहा था, तभी अचानक लाइन की चपेट में आने से तेज चिंगारी के साथ आग भड़क उठी। आग इतनी विकराल थी कि ग्रामीण चाहकर भी उस पर काबू नहीं पा सके। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, हालांकि ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद काफी देर तक न तो बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही दमकल व अन्य प्रशासनिक सहायता समय पर मिल सकी। सहायता न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। गांव में यह चर्चा का विषय बना रहा कि इतने बड़े हादसे के बाद भी जिम्मेदार अफसर-कर्मचारी मौके से नदारद रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच जाती, तो नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सकता था। फिलहाल घटना के बाद गांव में रोष का माहौल है और लोग लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

ये भी पढ़ें राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न गौतमबुद्धनगर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया