भ्रष्टाचार पर प्रहार विजिलेंस टीम की कार्यवाही

भ्रष्टाचार पर प्रहार विजिलेंस टीम की कार्यवाही

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए इंस्पेक्टर जयपाल सिंह रावत
मेरठ विजिलेंस टीम की कार्रवाई उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गाजियाबाद जिले के निवाड़ी थाने में तैनात इंस्पेक्टर जयपाल सिंह रावत को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मेरठ सतर्कता (विजिलेंस) टीम ने की। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने एक पूर्व प्रधान को जेल भेजने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी। पूर्व प्रधान राकेश कुमार ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की, जिसके बाद टीम ने इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत राकेश कुमार निवाड़ी थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये दिए। जैसे ही इंस्पेक्टर ने पैसे लेकर अपनी जेब में रखे, मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें कार्यालय के अंदर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम इंस्पेक्टर जयपाल सिंह रावत को अपने साथ मेरठ स्थित सतर्कता कार्यालय ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर की संपत्ति की भी जांच की जा सकती है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal