विश्व हिंदू महासंघ प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष द्वारा, ट्रैफिक प्रभारी से किया शिष्टाचार भेंट।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित के लिए, ट्रैफिक प्रभारी बनाए गए, इंस्पेक्टर मनोज कुमार जिले में बढ़ती यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा निरीक्षक मनोज कुमार को ट्रैफिक कंट्रोल का महत्वपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर आज यातायात कार्यालय परिसर में एक सादे एवं गरिमामय स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा आपको बता दें कि इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरज सोनी ने निरीक्षक मनोज कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें भगवान सीता-राम जी का पवित्र पट्टा पहनाकर सम्मानित एवं स्वागत किया। उन्होंने मनोज कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिले की यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगी। हालांकि आपको बताते चलें कि सूरज सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते वाहनों और भीड़भाड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है, जिसे मनोज कुमार अपनी कार्यकुशलता और अनुभव के बल पर सफलतापूर्वक निभाएंगे। वहीं, निरीक्षक मनोज कुमार ने भी सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इसके अलावा इस मौके पर अन्य गणमान्य लोग एवं पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें भ्रष्टाचार पर प्रहार विजिलेंस टीम की कार्यवाही












