श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण मंदिर मथुरा के जिला अध्यक्ष बने पं. सुमित शर्मा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण मंदिर, मथुरा (उत्तर प्रदेश) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पं. सुमित शर्मा को प्रतापगढ़ जिले का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। इस नई जिम्मेदारी की घोषणा होते ही समर्थकों व शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखा गया।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पं. सुमित शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति एवं मंदिर निर्माण के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। पं. सुमित शर्मा आगामी जिला पंचायत सदस्य, पट्टी के प्रत्याशी भी हैं और प्रथम मिशन 2026 के तहत सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को जिले में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें विश्व हिंदू महासंघ प्रिंट मीडिया प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष द्वारा, ट्रैफिक प्रभारी से किया शिष्टाचार भेंट।












