बच्चों को सेल्फ डिफेंस सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों सिखाई

समर कैंप के माध्यम से बच्चों को सेल्फ डिफेंस सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों सिखाई जा रही है

बेमेतरा :- पीएम श्री शासकीय प्राथमिक अभ्यास शाला बेमेतरा में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चे बड़े ही उत्साह से भाग ले रहे हैं।

समर कैंप का आयोजन दिनांक 13/05/2025 से 22/05/2025 तक 10 दिनों तक किया जाना है । समर कैंप में बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां प्रति दिन करवाई जा रही है जैसे योग, डांस, संगीत, सेल्फ डिफेंस,आर्ट एंड क्रॉफ्ट वर्क, अभिव्यक्ति कौशल का विकास एवं खेल कूद की विभिन्न गतिविधियां समर कैंप में करवाई जा रही है।

आज आठवें दिवस में बच्चों को योग शिक्षिका सीता निषाद द्वारा योगासन, प्राणायाम, डांस सिखाया गया तथा बच्चों को संगीत शिक्षक सतनाम सर द्वारा हारमोनियम व तबले की थाप पर सरगम सिखाया गया जिसे बच्चों ने रुचि पूर्वक सीखने का प्रयास किया। बच्चों को समर कैंप में भारतीय थल सेना से,सेवा निवृत्त अरविंद कुमार आनंद सर के द्वारा आत्म रक्षा के तरिके भी सिखाए गए,आज के दिवस के अंत में सभी बच्चों ने भोजन प्राप्त किया। कार्यक्रम में शाला के शिक्षक शथानेश्वर कुमार साहू राजेंद्र कुमार टांडिया, योग एवं डांस शिक्षिका सीता निषाद शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुर्गेश पटेल , उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू,तथा समिति के सदस्य लक्ष्मीनारायण साहू,बेदराम साहू,कमल पटेल सुरेन्द्र वर्मा,गोपाल साहू आदि समिति के सदास्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें चाकसू में पशु गर्भ परीक्षण करने के किट का डेमो कर प्रशिक्षण किया गया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया