चाकसू में पशु गर्भ परीक्षण करने के किट का डेमो कर प्रशिक्षण किया गया
संवाददाता दिनेश प्रजापत जयपुर :- चाकसू उपखंड क्षेत्र के पशु चिकित्सालय बाड़ा पदमपुरा में 21 मई को पशुओं में दूरबीन से कृत्रिम गर्भाधान करने की ए.आई गन एवं 28 से 35 दिवस में गाय भैंस के गर्भ परीक्षण करने के किट का डेमो कर प्रशिक्षण किया गया। जिसमें प्रोएमटी कम्पनी के कर्मचारी अंकुर टंडन ने उक्त प्रशिक्षण देकर उसके महत्व के बारे में समझाया गया। पशु चिकित्सालय बाड़ा पदमपुरा के प्रभारी डॉ हर्षवर्धन गोत्तम ने बताया कि नवीन तकनीक विधि से गर्भधारण बढेगा।
साथ ही कम दिनों में पशु गर्भधारण होने से पशुपालको को भी आर्थिक नुकसान कम होगा। वहीं समय से पूर्व गर्भधारण का पता चल जायेगा। इस अवसर पर निर्देशालय जयपुर से आये अतिरिक्त निदेशक डॉ० सुरेश मीणा, डॉ रामजीलाल मीणा, बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय से आए डॉ संजय कुमार मीणा, दयाशंकर प्रजापति पशुधन प्रसार अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: पूर्व प्रमुख श्यामू ओझा की फॉर्च्यूनर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे












