“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संवाददाता पवन सूर्यवंशी नानपारा बहराइच

नानपारा (बहराइच)। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाने, सतत एवं समावेशी विकास को दिशा देने के लिए चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के उपलक्ष्य में उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने रविवार को तहसील परिसर में विधिवत पौधारोपण किया। इस अवसर पर आम, अमरुद, नीम, कचनार, आवला आदि प्रजातियों के कुल 20 से अधिक पौधों का रोपण किया गया इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में सार्थक पहल की और लोगों को प्रेरित किया एसडीएम ने पौधा रोपित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अमूल्य हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण को बढ़ावा देने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में तहसील के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी एवं वन क्षेत्राधिकारी नानपारा पीयूष गुप्ता व अन्य वन विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। सभी ने अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान सतत रूप से वर्ष भर जारी रहेगा और अधिक से अधिक पौधारोपण कर क्षेत्र को हरित बनाने का प्रयास किया जाएगा।

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal