थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से ₹/9050 मोटर साइकिल बरामद

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से ₹/9050 मोटर साइकिल बरामद

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत एसीपी प्रिया श्रीपाल के निर्देशन में SO मैडम सरिता मलिक द्वारा टैप बाजी करने वाले का खुलासा दिनांक 31.01.2026 को वादी द्वारा थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 30.01.2026 को उसकी माता घर से टहलने के लिए निकली थी, एच पी पैट्रोल पम्प के सामने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र मे दो व्यक्तियो द्वारा पता पूछने के बहाने उनसे बात की तथा कहने लगे कि आपके घर मे परेशानी चल रही है, जिसको हम दूर कर देगें तथा अपनी बातो के जाल में फंसा कर उनसे पत्ते मे भगवान दिखाना बताकर कान के कुन्डल, मंगल सूत्र, मोबाइल फोन व पर्स ले लिया तथा कहने लगे की 51 बार राम राम बोलो उसके बाद दोनो व्यक्ति वहां से फरार हो गये। इस सूचना पर तत्काल थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर धारा 318(4)/303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तो की तलाश हेतु पुलिस टीमो का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तथा मैनुअल इन्पुट्स के आधार पर, घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तो का पता लगाया गया। आज दिनांक 08.02.2026 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त जोनी पुत्र छतर सिंह निवासी ग्राम असीलपुर थाना किठौर जनपद मेरठ उम्र 31 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर रिछपाल गढी की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 9050/-रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई।अभियुक्त से उपरोक्त घटना से सम्बन्धित रुपये बरामदगी के सम्बन्ध मे अभियोग मे धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त ने पूछताछ करने पर जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया
कि मैं कुछ दिन पहले अपने गांव से अपनी मोटर साइकिल व दोस्त आबिद की मोटर साइकिल से अपने दो और दोस्त इरशाद निवासी ग्राम असीलपुर थाना किठोर व जाफर अली के साथ आबिद की बहन के घर डासना गाजियाबाद घूमने आये थे जहां पर मैंने व जाफर अली, इरशाद तथा आबिद ने प्लान बनाया कि जो भी बुजुर्ग महिला मिलेगी उसे अपनी बातो में उलझाकर इधर उधर की बाते करके बहला फुसला कर उनके गहने उतरवाने है इसके बाद हम क्रॉसिंग रिपब्लिक मे एचपी पैट्रोल पम्प के सामने पैदल टहल रही महिला को परिवार की सलामती का डर दिखाकर बहका लिया। पहले जाफर अली ने डराया फिर इरशाद अलग से पीडित बनकर स्वयं को जाफर अली के बताये अनुसार ठीक होने का ढोंग करके उसकी बात का समर्थन किया और महिला के कान के कानफूल और मोबाइल फोन ले लिया और फिर गले मे पहने हुए गहने को काट कर निकाल लिया और महिला को दूसरी ओर मुँह करवा दिया पलट कर मुडने पर महिला को पत्थर बनने का भय दिखाकर अपनी मोटर साइकिलो पर बैठकर फरार हो गये तथा मुझसे आज जो पैसे बरामद हुए है ये उसी घटना मे मिले गहनो को बेच कर मेरे हिस्से में जो आये थे ये उसी हिस्से के बचे हुए रुपये है तथा यह मोटर साइकिल भी उस दिन घटना में प्रयुक्त की थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पत्ता

जोनी पुत्र छतर सिंह निवासी ग्राम असीलपुर थाना किठौर जनपद मेरठ उम्र 31 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण –

9050/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल ।

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग –

अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा थाना किठौर मेरठ में 04 अभियोग आबकारी अधि० व 01 अभियोग बल्वा से सम्बन्धित कुल 06 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया