एटा बसपा प्रदेश अध्यक्ष का एटा आगमन पर गर्मजोशी से भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

एटा बसपा प्रदेश अध्यक्ष का एटा आगमन पर गर्मजोशी से भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सिंह के एटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। मलावन टोल पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर, बुके और स्मृति-चिह्न भेंट करते हुए आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत के इस अवसर पर बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके बाद मलावन स्थित आसपुर चौराहा पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का जोश और अधिक देखने को मिला। “बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया।

प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की एकजुटता और जनसमर्थन साफ तौर पर नजर आया.

ये भी पढ़ें कुंडा प्रतापगढ़ जाम से जूझती जनता चारो तरफ जाम

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal